
Noida News (चेतना मंच)। होशियारपुर गांव में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने का आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी ने 3 दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर साहिब जान अली पुत्र मोहम्मद सुलेमान अंसारी निवासी ग्राम होशियारपुर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी ने गत 28 मई को पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना की थी। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।
इस संबंध में किशोरी के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।