रात के सन्नाटे में बदमाशों ने एटीएम लूट का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया। चोर मशीन से नकदी निकालने नहीं पहुंचे, बल्कि पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। रस्सी से एटीएम को थार से बांधा गया और फिर उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए सुनसान जगह ले जाकर तोड़ दिया।

Narional News : रात के सन्नाटे में बदमाशों ने एटीएम लूट का ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया। चोर मशीन से नकदी निकालने नहीं पहुंचे, बल्कि पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। रस्सी से एटीएम को थार से बांधा गया और फिर उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए सुनसान जगह ले जाकर तोड़ दिया। इसके बाद मशीन में मौजूद नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। Narional News
यह भी पढ़े :IAS ट्रेनिंग में फेल होने पर क्या चली जाती है नौकरी? क्या कहते हैं नियम
यह सनसनीखेज घटना शनिवार तड़के करीब दो बजे ओडिशा के बालासोर जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित तुदीगड़िया बाजार में हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक पांच से अधिक बदमाश काले रंग की महिंद्रा थार में मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने एटीएम कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और फिर मजबूत रस्सी की मदद से पूरी एटीएम मशीन को वाहन से बांध दिया। इसके बाद जैसे ही थार आगे बढ़ी, मशीन अपनी जगह से उखड़ गई। बदमाश उसे सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां मशीन को तोड़कर उसके भीतर रखी नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन सड़क किनारे छोड़ दी गई। Narional News
बदमाशों की पूरी करतूत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कथित तौर पर एटीएम मशीन थार के पीछे बंधी हुई सड़क पर घिसटती दिखाई दे रही है। पुलिस अब इसी वीडियो के आधार पर वाहन और उसमें सवार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एटीएम में कितनी नकदी मौजूद थी और बदमाश कितनी रकम लेकर फरार हुए। बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर मशीन में रखी नकदी का पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। Narional News
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन रात के समय पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने की मांग की है। खैरा थाना पुलिस ने सड़क किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन को बरामद कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर थार वाहन तथा उसमें सवार बदमाशों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Narional News
विज्ञापन