
क्या आप भी स्वादिष्ट पूरियों का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के कारण तेल में तली हुई पूरियों से बचते हैं? अगर हां, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा आसान और हेल्दी तरीका, जिससे आप बिना तेल के भी फूली-फूली पूरियां घर पर बना सकते हैं। भारत में पूरी-सब्जी की परंपरा बहुत लोकप्रिय है, लेकिन तेल के अधिक इस्तेमाल की वजह से कई लोग इसका सेवन कम कर देते हैं। अब आप केवल गेहूं के आटे, दही, पानी और थोड़ा नमक लेकर बिना तेल के भी स्वादिष्ट पूरियां बना सकते हैं। Poori Without Oil
सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और दही मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें।
धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को नरम, लेकिन ज्यादा लचीला न होने दें।
आटे की छोटी-छोटी लोइयां तैयार करें और उन्हें गोल आकार में बेल लें।
एक कड़ाही में पर्याप्त पानी डालकर उबाल आने दें।
अब बेल कर तैयार की गई पूरियों को एक-एक करके उबलते पानी में डालें।
जब पूरियां पानी में ऊपर आने लगें, तब समझ लें कि ये पूरी तरह से पक चुकी हैं।
प्लेट में निकालकर अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ सर्व करें।
सबसे खास बात यह है कि इन पूरियों में एक भी बूंद तेल का इस्तेमाल नहीं हुआ, जिससे ये बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बनती हैं। अब आप भी घर पर बिना अपराध-बोध के, स्वादिष्ट और हेल्दी पूरियों का आनंद ले सकते हैं। Poori Without Oil