गुजरात के गेमजोन में मौत का तांडव, अबतक 27 लोगों की गई जान
Gujarat News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:24 PM
Gujarat News : गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल राजकोट में रविवार को एक गेमिंग जोन में भयनाक आग लग गई। इस आग की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आए हैं। क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां चल रही है, ऐसे में गेमिंग जोन में भीड़ भी ज्यादा थी। आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। दुख की बात यह है कि जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, तबतक गई लोग आग की चपेट में आ गए थे। बताया जा रहा है इस घटना में 27 लोगों की मौत चुकी हैं।
Gujarat News
कैसे हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के इस गेमिंग जोन के पास फायर एनओसी नहीं था और ना ही फायर सेफ्टी के उपाय। इतना ही नहीं कभी फायर एनओसी के लिए अप्लाई तक नहीं किया गया था। आग लगने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो घटनास्थल आ रही है वो आपकी रूह कांपा देगी। जहां बच्चे खेल रहे थे वहां धुएं का गुबार और लपटों का आतंक था। आलम यह था कि बच्चे खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गए। इस दर्दनाक हादसे ने कई मांओं की गोद को सूनी कर दिया। किसी का भाई छिन गया तो किसी के घर का चिराग ।
[video width="476" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/zlHwOSP7uNt9SfWr.mp4"][/video]
सीएम ने लिया घटना क्रम का जायाजा
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने आग वाली जगह पर पहुंचक घटना का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस बीच राजकोट के सिविल अस्पताल में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया, जहां कल की आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है।
Gujarat News
प्लास्टिक में लपेटकर रखें गए थेफायर एक्सटिंग्विसर
आपको बता दें कि गुजरात के राजकोट स्थित गेमिंग जोन में जब आग लगी तब अंदर की तरफ एक कोने में प्लास्टिक में लपेटकर फायर एक्सटिंग्यूसर रखे गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अगर यही फायर एक्सटिंग्यूसर का इंस्टॉलेशन वक्त पर किया गया होता तो शायद इतने बड़े भीषण अग्निकांड को रोका जा सकता था। इतना ही नहीं फायर ब्रिगेड की टीम आने तक इनकी मदद ली जा सकती थी। दरअसल ये गेमिंग जोन साल 2021 में बनकर तैयार हुआ था, तब से अब तक कभी भी फायर एनओसी के लिए एप्लीकेशन तक फाइल नहीं की गई।
Gujarat News
पीएम और राष्ट्रपति ने भी जताया शोक
बता दें कि इस बड़ी घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना, स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।'Gujarat News