Pakistan News : पाक सरकार ने जनता पर गिराया 'पेट्रोल बम', आईएमएफ को खुश कर कर्ज पाने की कवायद
Pak government dropped 'petrol bomb' on the public, trying to get loan by pleasing IMF
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:58 PM
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को लोगों को पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में जोरदार झटका लगा। नकदी की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश ने आईएमएफ खुश कर कर्ज पाने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि, इस फैसले से महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जो पहले ही विकराल स्थिति में पहुंच चुकी है।
सरकार द्वारा नए करों के जरिए लोगों से 170 अरब रुपये जुटाने के लिए संसद में 'मिनी-बजट' पेश करने के कुछ घंटों बाद पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। बिजली और गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। वित्त विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पेट्रोल के भाव 22.20 रुपये बढ़कर 272 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण यह वृद्धि की गई।
हाईस्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 17.20 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत में 12.90 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) में 9.68 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। एचएसडी की नई कीमत 280 रुपये प्रति लीटर होगी। मिट्टी का तेल 202.73 रुपये प्रति लीटर और एलडीओ 196.68 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। बयान में कहा गया है, 'कीमत में वृद्धि पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण हुई है। नई कीमतें 16 फरवरी से प्रभावी होंगी।'
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।