Patna : हवाई अड्डे पर बम की सूचना से अफसरों में हड़कंप
Officers stirred due to information about bomb at the airport
भारत
RP Raghuvanshi
12 Apr 2023 10:15 PM
पटना। पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में बम होने की सूचना पर सुरक्षा अफसरों में हड़कंप मच गया। किसी शरारती तत्व ने फोन कर इस बात की जानकारी दी थी। सूचना पर एलर्ट हुए सुरक्षा अफसरों ने पूरे परिसर की गहन जांच की। बाद में यह जानकारी फर्जी पाई गई।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एक लैंडलाइन नंबर पर सुबह आए फोन कॉल में हवाई अड्डा परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सूचना के आधार पर हवाई अड्डा बम धमकी आकलन समिति ने इसका विश्लेषण किया और इसे विशिष्ट नहीं पाया। उन्होंने बताया कि पूरे टर्मिनल भवन, पार्किंग क्षेत्र और कार्यालय भवन की सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी जांच की, लेकिन कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि हां, फोन कॉल आया था कि हवाई अड्डा परिसर में बम रखा गया है, लेकिन यह अफवाह निकली। अब तक कुछ नहीं मिला है। एयरपोर्ट की पूरी बिल्डिंग की अच्छी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यात्रियों को कोई असुविधा पहुंचाए बिना तलाशी अभियान चलाया गया। मामले की और जांच की जा रही है। शहर के हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर यात्रियों की दो से तीन बार तलाशी ली जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।