
PM Modi's mother Heeraben: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वह अस्पताल में पहुंचे और अपनी मां की बाबत डाक्टरों से वार्ता की।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को इलाज के लिए अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल अस्पताल परिसर में स्थित यू एन मेहता अस्पताल में हीराबा को बुधवार सुबह ही लाया गया था। उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते जांच व उपचार के लिए हीराबा को यहां लाया गया। यहां उनका उपचार जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मां की तबीयत के बारे में फोन पर जानकारी ली है।
https://twitter.com/ANI/status/1608049909826977800?s=20&t=SmmMu5S3c5M302Y5d57eBA