Political News : त्रिपुरा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार : डा. महेश शर्मा
BJP government will be formed again in Tripura : Dr. Mahesh Sharma
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:30 PM
नोएडा/अगरतला। गौतमबुद्धनगर के सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा त्रिपुरा के प्रभारी डा. महेश शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्रिपुरा में भाजपा को हर वर्ग से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। वे त्रिपुरा के धर्मनगर में जिला कार्यालय का उदघाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
डा. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि इस बार फिर त्रिपुरा में कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस कर चुनावी तैयारी में जुट जाएं। इसके पूर्व डा. महेश शर्मा ने नार्थ त्रिपुरा जिले के बगबासा मंडल, जुबराजनगर मंडल, धर्मनगर मंडल, पानीसागर मंडल, कंचनपुर मंडल, कुर्ती कदमतला मंडल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक की तथा चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी भी ली।
इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. मानिक शाह, प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान डा. महेश शर्मा ने नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गौतमबुद्घनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी के साथ मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन कर त्रिपुरा राज्य के विकास एवं समृद्धि की कामना की।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida