<span style="color: #4c83f5;">Political News:</span>कांग्रेस छोड़ भाजपा के हुए नरेन्द्र, कमल के करीबी हैं
Political News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:53 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:53 AM
Political News भोपाल। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के खास रहे नरेन्द्र सलूजा अब भाजपा के हो गए हैं। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दरम्यान यह कदम उठा कर नरेन्द्र ने कांग्रेस का झटका दिया है। सलूजा न केवल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी व मीडिया सलाहकार थे बल्कि, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भी थे।
Political News
सलूजा, शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। सलूजा के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की स्क्रिप्ट 8 नवंबर को ही लिखी जा चुकी थी। इंदौर में हुए कार्यक्रम के बाद बीजेपी नेताओं की टीम सक्रिय हो गई थी। इधर, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सलूजा को 13 नवंबर को ही छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था। कांग्रेस के एक प्रवक्ता से जब सलूजा के जाने पर प्रतिक्रिया माँगी गई तो उन्होंने कहा कि कूड़ा अगर कूड़ेदान में चला गया तो इसमें अचरज कैसा।
बीजेपी में शामिल होकर खुद को बड़ा नेता समझने वाले नरेंद्र सलूजा की बीजेपी से साँठगाँठ बहुत पुरानी है। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को जैसे ही सलूजा के इस कारनामे की जानकारी मिली तो कमलनाथ ने सलूजा से सभी काम छीन कर नई मीडिया कमेटी का गठन कर लिया था। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नरेंद्र सलूजा ने पत्रकारों से कहा, खालसा कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाद 84 दंगों का सच जो सामने आया, उसके बाद मेरा मन व्यथित हुआ।
कहा, मैं जिस धर्म में आस्था रखता हूं, उस धर्म के मेरे लोगों की हत्या के आरोपियों के सच ने मेरी आँखें खोल दी। मैं ऐसे संगटन के साथ कार्य नही कर सकता। खालसा कॉलेज घटनाक्रम के बाद मैंने कांग्रेस की कोई पोस्ट नही की। न राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। मैं एक कार्यकता के रूप में भाजपा में शामिल हुआ हूं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे जी-जान से निभाउंगा।
यहां पर यह बता दें कि पिछले दिनों पीसीसी के मीडिया विभाग में हुए बदलाव के बाद से ही वे पार्टी से नाखुश चल रहे थे। तब उन्होंने तल्ख तेवर में अपना इस्तीफा भी पार्टी नेता को भेज दिया था, लेकिन बाद में मान-मनौव्वल के बाद वे शांत हो गए थे।
बचेंगे नहीं पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले: मुख्यमंत्री
[video width="1280" height="720" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-25-at-15.30.18-2.mp4"][/video]
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा मेें शामिल जिन लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं वे किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। यह चेतावनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी है। कहा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है.