Political : पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी, कई हिरासत में : आप
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:39 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:39 AM
चंडीगढ़। पंजाब के मंत्रियों और विधायकों समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया। वे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में रविवार को सीबीआई ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को बुलाया था।
पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी ने दावा किया कि मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, डॉ. बलबीर सिंह, हरजोत सिंह बैंस, विधायक दिनेश चड्ढा और कुलजीत रंधावा समेत अन्य लोगों को सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया गया और उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर कहा कि हम अपनी राजधानी में भी प्रवेश नहीं कर सकते? दिल्ली पुलिस मेरी कार को दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दे रही है।
लोकतंत्र की हत्या
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संविधान और उच्चतम न्यायालय ने हमें देश में स्वतंत्रता से घूमने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है। इनमें से कुछ भी नहीं करने दिया जा रहा है। मेरे कई कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि कैबिनेट मंत्री बी. जिम्पा, विधायक दिनेश चड्ढा, विधायक कुलजीत रंधावा को ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री की आवाज दबाने के लिए केंद्र द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।