Political : राहुल ने की पीएम की छवि बिगाड़ने की नाकाम कोशिश : ईरानी
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2023 06:42 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2023 06:42 PM
नई दिल्ली। चौतरफा घिरी भाजपा अब राहुल गांधी पर सीधे हमलावर है। मंगलवार को पार्टी की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का अपनी अभद्र टिप्पणियों के लिए ओबीसी समुदाय से माफी मांगने से इनकार करना गांधी परिवार के राजनीतिक अहंकार का एक और उदाहरण है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसका एजेंडा राहुल गांधी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है। ईरानी ने कहा कि 2019 में एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में गांधी ने खुद कहा था कि मोदी की सबसे बड़ी ताकत उनकी छवि है और वह उनकी छवि बिगाड़कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक दिवालियापन खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने संसद में मोदी को अपशब्द कहे और आरोप लगाये, लेकिन वह अपने ही बयान की सत्यता को साबित नहीं कर पाए।
आपराधिक मानहानि के एक मामले में राहुल को दोषी ठहराने तथा सजा सुनाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे देश में ओबीसी समुदाय की माफी की भीख मांगने की विनम्रता पैदा नहीं कर सके, जो गांधी परिवार के राजनीतिक अहंकार का एक और उदाहरण है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।