प्रियंका गांधी की छुट्टी: प्रभारी पद से हटाई गईं, अब इनको मिली कमान
प्रियंका गांधी की छुट्टी
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:57 PM
प्रियंका गांधी की छुट्टी: विधानसभा चुनावों के निराशाजनक नतीजों के बाद आगामी लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए चुनावों की तैयारी में लगी कांग्रेस ने अपने संगठन में कई फेरबदल किए हैं। इनमें यूपी, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार में प्रभारियों का फेरबदल भी शामिल है। यूपी में प्रियंका गांधी को प्रभारी पद से हटा दिया गया है।
कांग्रेस संगठन में हुआ भारी फेरबदल, प्रियंका गांधी की छुट्टी
[embed]https://twitter.com/INCIndia/status/1738559547294507203[/embed]
कांग्रेस संगठन में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ा फेरबदल किया गया है। यूपी में बड़ा परिवर्तन करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जगह अविनाश पांडे को नया यूपी कांग्रेस प्रभारी बनाया है। यूपी प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद अब प्रियंका गांधी के पास किसी भी राज्य की जिम्मेदारी नहीं बची है। वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है, पायलट को कुमारी शैलजा की जगह छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रमेश चेनिथल्ला को महाराष्ट्र का प्रभारी और मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है, तो वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके हिस्से भी आई ज़िम्मेदारी
वरिष्ठ पार्टी नेता जयराम रमेश को कम्युनिकेशन इनचार्ज के लिए महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व सांसद अजय माकन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। वहीं केसी वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे। आज पार्टी ने कुल मिलकर 12 महासचिवों के साथ-साथ 11 राज्य प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सभी लोगों को संगठनात्मक पद सौंप दिए हैं।