Punjab : अमृतसर में जहरीली शराब का कहर : 15 की मौत, कई की हालत गंभीर
Punjab
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:16 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:16 AM
Punjab : पंजाब के अमृतसर जिले के ग्रामीण इलाकों में जहरीली शराब ने हड़कंप मचा दी है। पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र के मड़ई और भागली गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटनाक्रम में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
जहरीली शराब का है मामला
शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों की हालत शराब पीने के बाद अचानक बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि कई लोग गंभीर अवस्था में तड़प रहे थे। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई , जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शराब जहरीली थी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामंले से जुड़े मुख्या आरोपी प्रभजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को शराब सप्लाई चेन के सरगना साहब सिंह तक इसकी पहुंच मिली, जिसे भी अब हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नकली शराब किन कंपनियों से प्राप्त की गई थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।
सरकार और प्रशासन की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने अब तक इस मामले में दो गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की हैं। SSP मनिंदर सिंह के अनुसार, राज्य सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नकली शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि छापेमारी लगातार जारी है, और हम प्रयास कर रहे है शराब बनाने वाले और वितरक दोनों को ही कानून के शिकंजे में आएं। इसके साथ ही नागरिक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसके अलावा प्रभावित पांच गांवों में मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई हैं जो घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान कर रही हैं जिन्होंने हाल ही में शराब का सेवन किया हो।
परिजनों को मिलेगा आर्थिक मुआवज़ा
डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही जिन गांवों में शराब पीने के लक्षण दिखे हैं, वहां सतर्कता और निगरानी को और मजबूत किया गया है। Punjab :