Rahul Gandhi Helicopter Searched तमिलनाडु में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी
Rahul Gandhi Helicopter Searched
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:08 AM
Rahul Gandhi Helicopter Searched : राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। तमिलनाडु में चुनावी दौरे के दौरान चुनाव अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की नीलगिरी में उतरने के बाद उसकी तलाशी ली । राहुल अपने हेलीकॉप्टर से नीलगिरी पहुंचे ही थे कि चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारी वहां पहुंच गए और हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गए।
तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली
आपको बता दें कि राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं। यहां नीलगिरी पहुंचने पर तमिलनाडु के निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। उड़न दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने के बाद उसकी तलाशी ली। राहुल गांधी केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायानाड जा रहे थे जहां उनका जनसभा को संबंधित करने का कार्यक्रम था।
समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, राहुल के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने सोमवार को चुनाव अधिकारी पहुंचे। खबर है कि उस दौरान राहुल जनसभा समेत अन्य चुनावी कार्यक्रमों के लिए वायनाड रवाना हो रहे थे। 2019 में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी वायनाड से दोबारा चुनावी मैदान में हैं।