सिर्फ 'मंगल दोष' शांत करने के लिए मेरे बेटे से की गई थी ये शादी, भावनाओं के साथ हुआ था छल
Raja Raghuvanshi Murder Case
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:49 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 03:49 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के युवा ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर करवाई थी। यह साजिश हनीमून ट्रिप के दौरान अंजाम दी गई। पुलिस के पास मौजूद ठोस सबूतों से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सोनम ही इस हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता है। हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी, और इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया गया। सोनम और राज ने मिलकर राजा की लोकेशन साझा की और पैसों का इंतजाम कर हत्या करवाई। राजा के पिता ने कहा, मेरे बेटे की जिंदगी सिर्फ एक ज्योतिषीय उपाय के नाम पर दांव पर लगा दी गई। सोनम ने उसे सिर्फ मंगल दोष निवारण के लिए शादी में बांधा था।
साजिश के पीछे की सोच : पहले विधवा बनो, फिर प्रेमी से शादी करो
राजा के पिता ने बताया कि सोनम में मंगला दोष था, जिसके निवारण के लिए ही उसने मेरे बेटे से शादी की थी। सोनम की योजना थी कि वह राजा की हत्या के बाद विधवा बनकर समाज की सहानुभूति प्राप्त करे और फिर प्रेमी राज कुशवाहा से विवाह कर ले। शिलॉन्ग पुलिस की बारीकी से की गई जांच में यह सामने आया कि सोनम ने न सिर्फ अपने पति के साथ विश्वासघात किया, बल्कि एक खौफनाक योजना को अंजाम तक पहुंचाया।
10 अहम सुरागों ने खोली पूरी साजिश की परतें
जांच में पुलिस को ऐसे 10 मजबूत सुराग मिले जिनसे सोनम की भूमिका पर संदेह गहराता गया। हनीमून के दौरान बुक की गई फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, सोनम की सोशल मीडिया गतिविधियाँ और कॉल डिटेल्स से यह साफ होता गया कि सब कुछ योजनाबद्ध था। शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम रघुवंशी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें राज कुशवाहा (सोनम का प्रेमी), आकाश राजपूत, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी को गिरफ़तार किया गया है। इनमें से राज, आकाश और विशाल को इंदौर से गिरफ्तार किया गया जबकि आनंद को मध्य प्रदेश के सागर जिले से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने हत्या की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है।