Rajsthan News: राजस्थान के किसानों की हुई बल्ले बल्ले, फ्री मिलेगी बिजली
Rajsthan News
भारत
RP Raghuvanshi
10 Feb 2023 09:20 PM
Rajsthan News : जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में घोषणा की कि प्रदेश में 2000 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले किसानों को वित्त वर्ष 2023-24 से मुफ्त बिजली मिलेगी।
Rajsthan News
उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करते हुए 2000 यूनिट मासिक खपत करने वाले 11 लाख से अधिक किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।
गहलोत ने कहा कि खेती के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने छोटे सीमांत और कमजोर वर्ग के किसानों की भूमि को नीलाम होने से बचाने के लिए राजस्थान किसान ऋण राहत अधिनियम को लागू करने की भी घोषणा की।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।