Ram Mandir : श्रीराम भक्तों के लिए खुशखबरी: वर्ष-2024 की मकर संक्रांति के दिन विराजमान होंगे रामलला
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:39 AM
Ayodhya : अयोध्या। श्रीराम के भक्तों के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। वर्ष-2024 की मकर संक्रांति के दिन रामलाल विराजमान हो जाएंगे। यह फैसला राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण का कार्य देख रही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। इसके अलावा भी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राम मंदिर परिसर में सात और नए मंदिर बनाए जाएंगे। इन मंदिरों को बनाने के लिए सहमति बन गई है। मंदिर के बजट को बढ़ाकर 1800 करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि मंदिर निर्माण का कार्य 40 फीसदी पूरा हो गया है। आगे भी तेज गति से काम किया जा रहा है।
बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में हमने राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण खर्च पर चर्चा की और यह अनुमानित रूप से 1800 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में बदला जा सकता था। अन्य देवी-देवताओं के स्थान भी तय हुए हैं। यह बैठक फैजाबाद सर्किट हाउस में आयोजित की गई थी। बैठक सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि राम जन्मभूमि परिसर में हिंदू धर्म से जुड़ी महान विभूतियों और साधु-संतों की प्रतिमाओं को भी स्थान दिया जाएगा।
लंबे अरसे तक सोच विचार और राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण से जुड़े सभी लोगों के तमाम सुझावों पर आज की बैठक में ट्रस्ट से जुड़े नियम कायदों और बाइलॉज को अंतिम रूप दिया गया है। इस बैठक में ट्रस्ट के 15 में से 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, उडुपी पीठाधीश्वर विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य प्रमुख रूप से शामिल थे। राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसके दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाने का अनुमान है। मंदिर में जनवरी 2024 (मकर संक्राति) तक भगवान राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने की संभावना है।