ये हैं देश के प्रसिद्ध राम मदिंर, एक बार जरूर करें दर्शन
Ramanavami 2024
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 06:59 PM
Ram Navami 2024 : देशभर में आज राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। जो कि काफी महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार में से एक माना जाता है। लेकिन इस साल की रामनवमी बाकी सालों से काफी अलग है, क्योंकि इस साल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जिसे देश के सबसे बड़े राम मंदिर के रूप में जाना जाता है, वहां 500 साल बाद रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हुए हैं। लेकिन क्या आपको बता दें अयोध्या से पहले भी देश में कई बड़े और भव्य राम मंदिर मौजूद है, जहां एक बार सभी दर्शन करने जरूर जाना चाहिए। तो आइए आज राम नवमी के मौके पर कौन-कौन से मंदिर घूमने जा सकते हैं, इस बारे में जानते हैं।
1. राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के ओरछा भारत के ऐतिहासिक शहरों में से एक है, जहां एक विशाल और भव्य राम मंदिर स्थित है। यह एक ऐसा आनोखा मंदिर है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की खासित यह है कि यह भगवान राम को पुलिस की ओर से रोजाना गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
2. राम मंदिर, भुवनेश्वर
ओडिशा के भुवनेश्वर के खारवेला नगर में स्थित राम मंदिर की स्थापना साल 1979 में की गई थी। ओडिशा पर्यटन की वेबसाइट में कुल सात मंदिरों की सूची में यह मंदिर एक है है। विशेष अवसरों और त्योहारों पर, इस मंदिर में भारी भीड़ देखी जाती है।
3. रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु के कुंभकोणम में रामास्वामी मंदिर का निर्माण तंजावुर नायक राजा अचुथप्पा नायक के तहत किया गया था। जिसे रघुनाथ नायक के तहत पूरा किया गया था। केरल पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मंदिर को दक्षिणा (दक्षिण) अयोध्या के नाम से जाना जाता है।
4. सीता रामचन्द्र स्वामी मंदिर, तेलंगाना
तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिला में सीता रामचन्द्र स्वामी मंदिर भद्राचलम स्थित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण भद्राचलम से 35 किलोमीटर दूर पर्णशाला में रुके थे।
5. राम मंदिर, अयोध्या
अयोध्या का राम मंदिर दुनिया भर में अपनी भव्यता के लिए मशहूर हो चुका है। बनने से पहले से ही इस मंदिर की ख्याति केवल देश ही नहीं दुनियाभर में चारों ओर फैली हुई थी। 22 जनवरी 2024 में उद्घाटन के बाद से आम लोग भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं साल 2024 की रामनवमी राम भक्तों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस साल सभी के रामलला अपने घर में विराजमान है।