
Ramadan: Ramadan is also a companion of health[/caption]
रोजेदारों को नहीं करनी चाहिए से गलतियां
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इस दौरान रोजेदारों को अपने खाने-पीने से जुड़ी कुछ गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों का असर व्यक्ति की सेहत पर सीधा पड़ता है।
1. रमजान में रोजा रखते समय कभी भी यह सोचकर ज्यादा न खाएं कि आपको पूरा दिन भूखा रहने पड़ेगा। हमेशा सहरी हो या इफ्तारी अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जगह दें। आपकी ज्यादा खाने की सोच आपकी सेहत खराब कर सकती है।
2. अगर आप हृदय रोगी, डायबिटीज के मरीज या फिर ब्लडप्रेशर जैसे किसी रोग से पीड़ित हैं तो रोजे की वजह से अपनी दवा बिल्कुल नहीं छोड़ें, ऐसा करने से आपकी खराब हो सकती है। डॉक्टर से रोजे के अनुसार दवा का शेड्यूल बना लें।
3. रात को सोने से एक घंटे पहले खाना-पीना बंद कर दें ताकि आपको रात को नींद अच्छी आ सके और आप सहरी में तरोताजा उठ सकें।
4. गर्मी में ज्यादा देर बाहर रहने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में रोजेदार को बाहर धूप में ज्यादा निकलने से बचना चाहिए।
5. सहरी से खत्म करने से पहले खूब अच्छी तरह से पानी पी लें, ताकि शरीर में दिन भर पानी की कमी न हो सके।
6. रमजान के दौरान फ्राइड चीजों की जगह फाइबर युक्त फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ऐसा करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और पेट भरा हुआ रहेगा।
सैय्यद अबु साद