Relief to Union Minister Pramanik, गिरफ्तारी पर 22 जनवरी तक लगी रोक
Relief to Union Minister Pramanik
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:03 PM
Relief to Union Minister Pramanik: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से बीजेपी सांसद निसिथ प्रमाणिक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और 22 जनवरी तक उन्हें सुरक्षा देने को भी कहा है। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट पीठ के 4 जनवरी के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें राहत दे दी।
सुप्रीम कोर्ट ने दी निसिथ प्रमाणिक को राहत, Relief to Union Minister Pramanik
जस्टिस बेला त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होने तक के लिए केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट से उनकी सुरक्षा देने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। अपनी याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
Relief to Union Minister Pramanik
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 22 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट की सर्किट बेंच की सुनवाई तक, राज्य पुलिस उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकती है। इससे पहले टीएमसी पार्टी के कई नेताओं ने निसिथ प्रमाणिक की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस निर्णय के बाद कई टीएमसी नेताओं ने एक बार फिर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
क्या है ये पूरा मामला, जिसमें फंसे हैं केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक?
केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से बीजेपी एमपी हैं। उनके खिलाफ साल 2018 के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि कूचबिहार के दिनहाटा में एक हत्या के मामले में निसिथ प्रमाणिक भी शामिल थे। इसलिए उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 226 लगाई थी, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ आरोप ये था, कि जब इस मामले में भीड़ ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की थी, तो वो भी इसमें शामिल थे। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी थी और वह घायल हो गया था।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।