
Ritu Suhas: Administrative Officer Ritu Suhas is a treasure of versatility[/caption]
रितु का पीसीएस अधिकारी बनने का सफर भी कम प्रेरणादाई नहीं है। ऋतु का जन्म 16 अप्रैल 1983 को लखनऊ में हुआ था उनके पिता लखनऊ हाई कोर्ट में वकील हैं और मां हाउसवाइफ । रितु की एक बहन और एक भाई हैं ।अपनी पढ़ाई और पीसीएस की तैयारी के लिए रितु को काफी संघर्ष करना पड़ा था। जब 2003 में उन्होंने पीसीएस परीक्षा में बैठने का फैसला किया तब उनके पास आर्थिक संसाधन भी कम थे, इसलिए किसी कोचिंग के बजाय उन्होंने self-study को चुना और पढ़ाई के पैसे जुटाने के लिए छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। तैयारी के लिए वह अपने दोस्त के कोचिंग के नोट्स देखा करती थी। 2004 में रितु ने पीसीएस की परीक्षा में सफलता पाई ।रितु की पहली पोस्टिंग मथुरा में एसडीएम के तौर पर हुई थी। 2008 में रितु की शादी एल वाई सुहास के साथ हुई थी । इनके दो बच्चे हैं। ऋतु सुहास तब सुर्खियों में आई थी जब इन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण में रहते हुए माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण को गिरवाया था।