Rubika Liyaquat: आज तक के सुधीर चौधरी की सहयोगी बनेगी रूबिका लियाकत!
Rubika Liyaquat:
भारत
चेतना मंच
08 Jun 2023 12:06 AM
Rubika Liyaquat: पिछले दिनों Abp News से इस्तीफा देने वाली स्टार anchor रुबिका लियाकत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि अब वह कौन सा न्यूज़ चेनल जॉइन करने वाली है । सोशल मीडिया पर रुबिका के समर्थक और विरोधी अपने अपने तरीके से पोस्ट डालकर अफवाहों को पंख लगा रहे हैं। मीडिया जगत में चर्चा यह भी हो रही है कि बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर एक ट्वीट करना रुबिका को भारी पड़ गया जिसकी वजह से उन्हें एबीपी न्यूज़ से इस्तीफा देना पड़ा है।
Rubika Liyaquat: आज तक चैनल हो सकता है नया ठिकाना - सूत्र
लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की माने तो चर्चा यह भी है कि रुबिका का नया ठिकाना आज तक चैनल हो सकता है जहां वह ज़ी न्यूज़ के अपने पुराने सहयोगी सुधीर चौधरी के साथ ताल ठोकते हुए दिखाई दे सकती हैं । ज़ी न्यूज़ में चर्चित शो डीएनए करनेवाले सुधीर चौधरी आजकल आज तक चैनल में ब्लैक एंड वाइट शो कर रहे हैं। और अब कहा यह जा रहा है कि आज तक की टीआरपी को और बढ़ाने के लिए और रुबिका लियाकत को भी जल्द ही चैनल पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी और एक नया धमाकेदार शो दिया जा सकता है ।
जी न्यूज़ और ABP में कर चुकी हैं ऐकरिंग
आपको बता दें रुबिका लियाकत एबीपी न्यूज़ में काम करने से पहले लंबे समय तक जी न्यूज़ में काम कर चुकी हैं। रुबिका लियाकत अपनी तेजतर्रार पत्रकारिता और लाइव डिबेट के लिए जानी जाती हैं। देखना होगा कि रूबीका अपने नए तेवर और कलेवर के साथ नए चैनल पर कब दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक वह आज तक में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकती हैं।