रिश्वतखोर निकली भाजपा की महिला नेता, रंगे हाथों पकड़ी गई
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:41 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:41 AM
Sarika Khatik News : भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता रिश्वतखोर साबित हुई है। सारिका खटीक नाम की भाजपा नेता को बाकायदा रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई भाजपा नेता सारिका खटीक भाजपा की विधायक उमा खटीक की बेटी है। सारिका खटीक खुद भी भाजपा की नेता हैं तथा उसकी मां उमा खटीक भी भाजपा की नेता है। भाजपा की महिला नेता सारिका खटीक की रिश्वतखोरी का मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। यह अलग बात है कि गोदी मीडिया रिश्वतखोर भाजपा नेता सारिका खटीक की चर्चा नहीं कर रहा है।
क्या है सारिका खटीक का मामला
भाजपा नेता सारिकाा खटीक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरअसल मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ठेकेदार के बिलों के भुगतान के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। सारिका खटीक दमोह जिले के हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी हैं। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक पन्ना जिले के अपमानगंज नगर परिषद के आजाद नगर वार्ड निवासी आजाद राज मोदी ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की थी। इसमें परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा उसकी लिफ्टिंग मशीन के चार महीने के बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार (2 मई) को सारिका खटीक पति शारद खटीक अध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज को नगर परिषद अमानगंज के कार्यालय में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है।
Sarika Khatik News
यह कार्रवाई लोकायुक्त ष्ठस्क्क मंजू सिंह के नेतृत्व में की गई। शिकायत कर्ता ठेकेदार आजादराज मोदी के अनुसार उसके चार माह के बिलों का भुगतान नहीं हो रहा था। उसके लिफ्टर मशीन के चार माह का भुगतान एक लाख 33 हजार रुपये बाकी था। अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा 40 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी है। सारिका बीजेपी में भी सक्रिय है। सारिका खटीक दमोह जिले से दो बार जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी है। शादी के बाद सारिका खटीक अमानगंज में बीजेपी में सक्रिय रही और नगर परिषद की अध्यक्ष बनी। वह अमानगंज मंडल की महामंत्री भी है। Sarika Khatik News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।