Share Market : कमजोरी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और NSE निफ्टी में दिखी गिरावट
Open market with weakness, decline in Sensex and NSE Nifty
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:00 AM
मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरकर खुला। जबकि निफ्टी 18300 के नीचे खुला। Stock Market के शुरुआती कारोबार की बात करें तो स्पाइसजेट के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी थी, जबकि जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयरों में दो फीसदी की कमजोरी थी।
Share Market
कुछ शेयरों में नरमी, कुछ में रही तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज में एक फ़ीसदी की कमजोरी थी, जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयर करीब एक फ़ीसदी कमजोरी पर कामकाज कर रहे थे। अडानी ग्रुप की कंपनी एसीसी सीमेंट के लिमिटेड के शेयरों में भी कमजोरी थी। बुधवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, Adani ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयरों में मामूली तेजी दर्ज की जा रही थी।
अमेरिका के कर्ज सीलिंग मामले की चिंता
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अमेरिका के कर्ज सीलिंग मामले की चिंता साफ देखी गई। अमेरिका में डेट सीलिंग की वजह से शेयर बाजार (Stock Market) पर असर पड़ा और शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में कमजोरी दर्ज की गई।
Share Market
बैंकिंग और आईटी शेयरों में भी बिकवाली
बैंकिंग और आईटी शेयरों में बुधवार को भी बिकवाली जारी थी। Stock Market के सुबह के कारोबार में निफ्टी बैंक 237 अंक डाउन था। 50 शेयर वाले इंडेक्स में 43 शेयर कमजोरी पर कामकाज कर रहे थे। बुधवार के शुरुआती कारोबार में Stock Market में तेजी दिखाने वाले शेयरों की बात करें तो इसमें पावर ग्रिड, डॉ रेड्डीज, ब्रिटानिया, बजाज ऑटो और कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल थे, जबकि कमजोरी दिखाने वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक जैसे शेयर शामिल थे।
अडाणी के प्रमुख शेयरों में 13 फीसदी का उछाल
मंगलवार कि बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी। Stock Market में अडानी समूह के सभी 10 शेयर लगातार दूसरे दिन हरे निशान के साथ बंद हुए थे। अडानी के प्रमुख शेयर में 13 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। वहीं, डीएलएफ के शेयर, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।