
Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया है और वह जेल में है। पुलिस की तरफ से उसकी 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट की बात करें तो ऐसा नहीं लगता है था कि आफताब इतना बेहरम निकलेगा। इंस्टाग्राम पर आफताब के 28 हजार फॉलोअर्स थे। अपने इंस्टा एकाउंट पर वह फूड ब्लॉगिंग से संबंधित कंटेंट भी डालता था।
श्रद्धा वाकर इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं थी। हालांकि, उसने अपने बायो में खुद को एक पथिक बताया था। श्रद्धा के इंस्टा पर 27 हजार फॉलोअर थे। दोनों की अधिकतर पोस्ट्स में सुंदर जगहों की फोटो और एक लाइन के अच्छे कैप्शन होते थे। श्रद्धा ने हत्या से पहले किताब पढ़ते हुए एक पोस्ट किया था। यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश की थी। 11 मई को शेयर की गई इस तस्वीर में उसने कैप्शन के रूप में लिखा था'हर बीतते दिन के साथ अधिक से अधिक एक्सप्लोर करना।'
अपनी हत्या से 10 दिन पहले श्रद्धा ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा के किनारे एक शांत स्थान से एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी। कैप्शन से पता चलता है कि श्रद्धा को यात्रा करने का काफी शौक था। साथ ही उसे नई जगहों की खोज करना पसंद था। अपने पोस्ट में उसने लिखा था कि उसने लिखा 1500 किलोमीटर की यात्रा के बाद मैंने अपने दिन को एक सूर्यास्त के दृश्य के साथ समाप्त करने का फैसला किया। श्रद्धा ने लिखा कि वशिष्ठ गुफा में गंगा तट पर उतरे। कौन जानता था कि यह मेरे लिए एक बुलावा है, गंगा के परम निर्मल तट पर बैठे हुए...''
श्रद्धा ने आफताब के साथ सिर्फ एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर 14 फरवरी यानि कि वैलेंटाइन्स डे के दिन की थी। आफताब के साथ उसने कैप्शन दिया है-हैप्पी डेज..इसके अलावा श्रद्धा ने आफताब के साथ कोई भी तस्वीर इंस्टा पर नहीं पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा की पहली तस्वीर ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ''वेटिंग डेस्टिनेशन।'' इसी साल यानि कि 2021 में ही श्रद्धा ने हिमाचल और उत्तराखंड की तस्वीरें भी शेयर की। 2021 के बाद श्रद्धा ने कोई पोस्ट नहीं शेयर की थी।