भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा

भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) पद को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। चेतना मंच के साथ एक खास बातचीत में एक प्रसिद्ध ज्योतिषी ने भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है।

PM पद पर ज्योतिषी का बड़ा दावा
PM पद पर ज्योतिषी का बड़ा दावा
locationभारत
userआरपी रघुवंशी
calendar16 Mar 2026 04:28 PM
bookmark

Prime Minister of India : भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) पद को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। चेतना मंच के साथ एक खास बातचीत में एक प्रसिद्ध ज्योतिषी ने भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है। भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर किए गए इस दावे के साथ ज्योतिषी ने भारत में अब तक हुए सभी प्रधानमंत्रियों के नाम को भी जोड़ा है। त्योतिषी के द्वारा किया गया यह दावा सच साबित होता है तो भारत के अनेक नेताओं का प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद भाजपा के नेता अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। Prime Minister of India

R अक्षर के बिना नाम वाला नहीं बन सकता भारत का प्रधानमंत्री

पंडित हर स्वरूप शास्त्री एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं। शास्त्री जी को नाम ज्योतिष में खास महारत हासिल है। पंडित हर स्वरूप शास्त्री का दावा है कि जिस व्यक्ति के नाम में R (र) अक्षर नहीं है वह व्यक्ति ना तो कभी भारत का प्रधानमंत्री बना है और ना ही ऐसा व्यक्ति भविष्य में भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है जिस व्यक्ति के नाम में R (र) अक्षर मौजूद नहीं है। ज्योतिषी पंडित हर स्वरूप शास्त्री ने कहा है कि नाम ज्योतिष के आधार पर की गई गणना करने के बाद मैं यह बात पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि R अक्षर के बिना नाम वाले व्यक्ति के गृह नक्षत्र भारत का प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं होते हैं। Prime Minister of India

भारत के सभी प्रधानमंत्री रहे हैं R अक्षर नाम वाले

भारत में हुए अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम में R अक्षर मौजूद रहा है। भारत के प्रधानमंत्री पद के इतिहास पर नजर डालें तो भारत में पंडित जवाहर लाल नेहरू, गुलजारी लाल नंदा, लाल बहादुर शास्त्री, श्रीमती इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, वीवी नरसिम्हाराव, अटल बिहारी वाजपेयी, हरदन हली डोडे गोडा देवगोड़ा तथा मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे हैं। वर्तमान में नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। Prime Minister of India

मनमोहन सिंह के नाम पर ज्योतिषी की सफाई

जब हमने ज्योतिषी पंडित हर स्वरूप शास्त्री से पूछा कि मनमोहन सिंह के नाम में तो R अक्षर नहीं था। फिर वें कैसे भारत के प्रधानमंत्री बन गए? इस सवाल पर सफाई देते हुए ज्योतिषी पंडित हर स्वरूप शास्त्री ने कहा कि मनमोहन सिंह हमेशा से अपने नाम के आगे सरदार शब्द लगाते थे। उनका पूरा नाम सरदार मनमोहन सिंह था। इस प्रकार उनके नाम की ऊर्जा में R अक्षर की ऊर्जा मौजूद थी। यही कारण है कि उन्हें भी प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। श्री शास्त्री जी ने याद दिलाया कि जिस समय सरदार मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे उस समय श्रीमती सोनिया गांधी आसानी से प्रधानमंत्री बन सकती थी, किन्तु उनके नाम में R अक्षर की ऊर्जा नहीं थी। इस कारण वें भारत की प्रधानमंत्री नहीं बन पाई और ना ही कभी बन पाएंगी। Prime Minister of India

क्या होता है नाम ज्योतिष

यहां उस नाम ज्योतिष को भी समझना जरूरी है। जिसका नाम ज्योतिष के आधार पर भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर इतना बड़ा दावा किया गया है। भारत में सदियों से ज्योतिष को जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों से जोड़ा जाता रहा है। जन्म कुंडली, ग्रह-नक्षत्र और हस्तरेखा के साथ-साथ एक और दिलचस्प पद्धति है नाम ज्योतिष। बहुत से लोग यह मानते हैं कि व्यक्ति के नाम में छिपी ऊर्जा उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य पर प्रभाव डालती है। यही कारण है कि आजकल नाम बदलने, नाम की स्पेलिंग बदलने या बच्चे का नाम रखते समय ज्योतिषीय सलाह लेने का चलन तेजी से बढ़ा है। नाम ज्योतिष को आम तौर पर अंक ज्योतिष (Numerology) से जोड़कर देखा जाता है। इस पद्धति में व्यक्ति के नाम के हर अक्षर को एक विशेष अंक से जोड़ा जाता है। इन अंकों को जोड़कर जो अंतिम संख्या बनती है, उसे उस व्यक्ति की भाग्य संख्या या नाम संख्या कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार यह संख्या व्यक्ति के स्वभाव, जीवन की दिशा, सफलता-असफलता और कई बार उसके करियर तक के संकेत देती है। Prime Minister of India

क्या-क्या बताने का दावा करता है नाम ज्योतिष?

नाम ज्योतिष के जानकारों का दावा है कि किसी व्यक्ति के नाम से कई बातें पता चल सकती हैं, जैसे—

1.    व्यक्तित्व और स्वभाव – व्यक्ति शांत स्वभाव का है या आक्रामक, मिलनसार है या अंतर्मुखी।

2.    करियर की दिशा – किस क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा है।

3.    धन और सफलता – जीवन में आर्थिक स्थिति कैसी रह सकती है।

4.    रिश्ते और विवाह – रिश्तों में सामंजस्य या चुनौतियों के संकेत।

5.    भाग्य में उतार-चढ़ाव – जीवन में आने वाले अच्छे और कठिन समय के संकेत। Prime Minister of India

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

मुंबई में अखिलेश यादव ने की सलमान खान से मुलाकात, वायरल हुई तस्वीर

मुंबई में राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी एक दिलचस्प मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

salman akhi
मुंबई मिलन : अखिलेश यादव और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar16 Mar 2026 03:16 PM
bookmark

Chessboard of Politics : मुंबई में राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी एक दिलचस्प मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने मुंबई मिलन का कैप्शन लिखा। तस्वीर सामने आते ही फैंस और यूजर्स के बीच इस मुलाकात को लेकर चचार्एं शुरू हो गईं।

स्टाइलिश अंदाज में नजर आए दोनों

शेयर की गई तस्वीर में दोनों एक बड़े आर्टवर्क के सामने खड़े होकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान खान अपने कूल अंदाज में ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आए, जबकि अखिलेश यादव अपने पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने लाल टोपी, सफेद कुर्ता-पायजामा और काले नेहरू जैकेट पहन रखा था। दोनों की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया।

सलीम खान की सेहत के बारे में पूछा हाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध फिल्म लेखक सलीम खान की तबीयत के बारे में भी हालचाल पूछा। बताया जा रहा है कि सलीम खान कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस पर सलमान खान ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत में पहले से सुधार हो रहा है। अखिलेश यादव ने भी सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा 

जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस और यूजर्स इस अनोखी मुलाकात को लेकर उत्सुक नजर आए। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत या मुलाकात के किसी विशेष उद्देश्य के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी राजनीति और फिल्म जगत के दो बड़े चेहरों की यह मुलाकात लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई है।

राजनीति और बॉलीवुड का दिलचस्प मेल

राजनीति और फिल्म जगत के बड़े सितारों की मुलाकातें अक्सर लोगों के बीच उत्सुकता पैदा करती हैं। इसी वजह से अखिलेश यादव और सलमान खान की यह मुलाकात भी सुर्खियों में आ गई है। फिलहाल यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस दोनों की इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

ओडिशा के कटक में बड़ा हादसा, ICU में आग से 10 मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक शहर से सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। ओडिशा के कटक शहर स्तिथ एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

घायलों से मिले CM मोहन माझी
घायलों से मिले CM मोहन माझी
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar16 Mar 2026 09:58 AM
bookmark

Odisha News : ओडिशा के कटक शहर से सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। ओडिशा के कटक शहर स्तिथ एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीज झुलस गए। मृतकों की अंतिम संख्या को लेकर अब भी आधिकारिक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि यह आग देर रात करीब 2:30 बजे से 3 बजे के बीच लगी। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन, दमकल विभाग और स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

दम घुटने से गई कई मरीजों की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग ICU वार्ड में लगी, जहां कई गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती थे। अधिकारियों का कहना है कि आग के बाद फैले धुएं और दम घुटने की वजह से कई मरीजों की मौत हुई। हादसे में पांच अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलसने की भी सूचना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई मरीजों को तत्काल अस्पताल परिसर के दूसरे भवन में शिफ्ट किया गया, ताकि उनका इलाज बिना रुकावट जारी रह सके। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में दहशत फैल गई।

हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन माझी

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी अस्पताल पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित मरीजों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने न्यायिक जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि आग लगने की असली वजह और किसी संभावित लापरवाही का पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल और प्रभावित मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। Odisha News

संबंधित खबरें