पति की हत्या करने वाली सोनम है समलैंगिक, हुआ बड़ा खुलासा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:14 AM
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है, जब राजा रघुवंशी के परिवार के ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने सोनम रघुवंशी को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने सोनम की कुंडली का अध्ययन करने के बाद कहा है कि सोनम के समलैंगिक संबंध हो सकते हैं और इस मर्डर केस में एक और महिला की भूमिका भी सामने आ सकती है।
सोनम की कुंडली ने खोले कई राज
पंडित अजय दुबे के अनुसार, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम की कुंडली में पहले से ही कुछ ऐसे योग मौजूद थे जो इस पूरे मामले की ओर इशारा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि सोनम के स्वभाव में अड़ियल और जिद्दीपन था, और उसकी कुंडली में राहु का प्रभाव था, जिसके कारण वह हर हाल में अपने मकसद को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती थी। पंडित का यह भी कहना है कि सोनम का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और कुंडली यह भी संकेत करती है कि उसे लड़कियों में दिलचस्पी है।
राजा के परिवार को पहले ही था शक
राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले सोनम की कुंडली का राजा की कुंडली से मिलान करवाया था। उस वक्त पंडित अजय दुबे ने कुछ भविष्यवाणियां की थीं, जो अब सच साबित हो रही हैं। जब राजा की हत्या हुई, तब परिवार ने पंडित दुबे से दोबारा सलाह ली। पंडित ने बताया कि सोनम जिंदा है, उत्तर दिशा में है और हत्या में तीन से चार लोग शामिल हैं, जिनमें एक महिला भी है। जब उनसे पूछा गया कि वह महिला कौन है, तो उन्होंने साफ कहा – आपकी बहू सोनम।
एक और महिला की जल्द होगी पहचान
पंडित अजय दुबे ने यह भी दावा किया है कि इस हत्या की साजिश में एक दूसरी महिला भी शामिल है, जो सोनम की करीबी सहेली हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह दूसरी महिला कौन है, इसका जल्द ही खुलासा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सोनम और उस महिला के बीच समलैंगिक संबंध हो सकते हैं और यह बात सोनम की कुंडली से साफ झलकती है।
मृत्युयोग की जानकारी छुपाई गई
अजय दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम के परिवार ने राजा के परिवार को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि सोनम की कुंडली में मृत्युयोग मौजूद था, लेकिन यह जानकारी छुपा ली गई। अगर यह बात समय रहते बता दी जाती, तो इसके लिए उपाय किए जा सकते थे और शायद राजा की जान बच सकती थी।
पुलिस जांच में सामने आ सकते हैं और भी राज
इस मामले में अब तक सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह को पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। मेघालय कोर्ट ने सोनम और राज की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है। पंडित अजय दुबे के दावों के बाद अब पुलिस की जांच पर भी सबकी निगाहें हैं, क्योंकि अगर ये दावे सही साबित होते हैं, तो यह केस और भी चौंकाने वाले मोड़ ले सकता है।
क्या सोनम अकेली थी? ‘अलका’ की एंट्री से केस में आया नया मोड़