स्पेनिश महिला की आपबीती, सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली दास्तां
Jharkhand News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:07 PM
Jharkhand News : झारखंड के दुमला जिले से शुक्रवार राच एक स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। जिसने पूरे केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश को हिला कर रख दिया था। वहीं अब झारखंड की हुई इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही जिस स्पेनिश के यह घटना हुई उसका बयान भी सामने आया है, जिसे सुन कर सभी के रोंगटे खड़े हो गए।
पति के हाथ बांध कर पीटते रहें - पीडिता
झारखंड में हुई इस घटना के बारे में एफआईआर दर्ज करते हुए पीडिता ने बताया इस घटना को सात लोगों ने आंजाम दिया। सातों आरोपी उस पर वारदात के दौरान लगातार लात-मुक्के बरसाते रहे। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया, 'रेप के आरोपियों ने उसके पति के हाथों को बांध दिया और उसे पीटते रहे।' साथ ही पीडिता महिला ने कहा, 'मुझे लग रहा था कि आरोपी उस रात मेरी हत्या कर देंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं अभी भी जिंदा हूं।' आपको बता दें कि स्पेन की महिला से झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में गैंगरेप की यह वारदात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी।
Jharkhand News
बाइक टूर निकला था स्पेनिश दंपति
आपको बता दें 28 साल की स्पेनिश महिला और 64 साल का उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक टूर पर निकले थे। झारखंड के रास्ते वह नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान स्पेन की महिला के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई। घटना के बाद स्पेनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है।
Jharkhand News