
अगर आपको लगता है कि लौकी की सब्जी फीकी और बेस्वाद होती है, तो दही वाली लौकी की सब्जी आपकी यह सोच हमेशा के लिए बदल देगी। यह सब्जी सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि इतनी खास है कि चखने के बाद लोग पूछेंगे - क्या सच में ये लौकी की सब्जी है? लौकी का नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह बना लेते हैं। अक्सर लोग लौकी, तोरई और कद्दू जैसी सब्जियों से दूरी बनाते हैं। लेकिन अगर एक बार आपने दही के साथ बनी लौकी की ये खास रेसिपी चख ली, तो गारंटी है कि दोबारा बनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। चावल या रोटी किसी के भी साथ यह सब्जी लाजवाब स्वाद देती है। खास बात यह है कि देखने भर से कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि ये डिश लौकी से बनी है। Dahi Lauki Recipe
पहला स्टेप : बाज़ार से ताज़ी पतली लौकी लेकर आएं। छीलकर मोटे गोल टुकड़ों में काट लें। अब इन पर हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक और थोड़ा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मसाला लपेट दें।
दूसरा स्टेप : एक पैन गर्म करें और इसमें हल्का तेल डालें। अब मसालेदार लौकी के टुकड़ों को रखकर मीडियम फ्लेम पर शैलो फ्राई कर लें। जब हल्की सुनहरी हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसी पैन में फेंटा हुआ दही डाल दें।
तीसरा स्टेप : एक दूसरे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा, राई, करी पत्ता और 2-3 साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटा प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। उसके बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें।
चौथा स्टेप : यह तड़का दही और लौकी पर डाल दें और अच्छे से मिला लें। लीजिए -तैयार है दही वाली लौकी की ज़ायकेदार सब्जी । इसे खाते ही मुंह में पानी आ जाएगा और बच्चे भी बिना नखरे किए चटकारे लेकर खा लेंगे। Dahi Lauki Recipe