
Subrata Roy[/caption]
सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। वे भारत के एक प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक थे। साल 1978 में सुब्रत रॉय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्कूटर पर बिस्कुट और नमकीन बेचने का काम शुरू किया। उन्होंने गोरखपुर शहर में मात्र 2000 रुपए और एक लेंब्रेटा स्कूटर के साथ अपना छोटा सा बिजनेस शुरू किया था।
एक कमरे में दो कुर्सी और एक स्कूटर के साथ बिजनेस शुरू किया और फिर उन्होंने फिर देखते ही देखते उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति के दम पर इसे एक बड़े साम्राज्य में बदल डाला। उन्होंने 2 हजार से दो लाख करोड़ रुपये तक का सफर तय कर किया। उन्हें सहारा श्री के नाम से भी जाना जाता था।