
Sukesh Chandrashekhar : तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी ने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। इस बार सुकेश ने जेल से एक चिट्ठी भेजकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। चिट्ठी के जरिए सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जेल सुपरिटेंडेंट के जरिए धमकियां भेजने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।