
jwar[/caption]
ragi[/caption]
रागी Finger Millet मे विटामिन डी तथा कैल्शियम दोनों पाए जाते हैं । रागी मे प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है । यह त्वचा के लिए , हड्डी और दातों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। रागी में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है जो कि एनीमिया की बीमारी से बचाता है। इसके अलावा ये शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को भी बैलेंस करने में मदद करता है। रागी का हलवा बना सकते है और रागी को चपाती , डोसा आदि के रूप मे उपयोग किया जा सकता है ।
जौ :
जौ भी मोटे अनाज मे आता है। ये एक पौष्टिक भोजन हैं । जौ Barley का दलिया पेट के लिये बहुत फायदेमंद होता है । पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और वजन कम करने में मददगार है। इसके अलावा जौ विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट एनर्जी बूस्ट करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसमे कॉपर की मात्र पायी जाती है जो गठिया को कम करने मे मदद करता है ।
सांवा
Superfood : इसमें मौजूद पोषक तत्व- फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन-बी आदि शरीर को खास एनर्जी देते हैं. इसके नियमित सेवन से सूजन, हार्ज डिजीज और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है । इसकी आप खीर बना कर इसको खा सकते है । इसको आप रोटी ,इडली ,और खिचड़ी के रूप मे भी उपयोग कर सकते है ।