Best Diwali Gifts : दीपावली पर आमतौर पर मिठाई के साथ तमाम नए-नए उपहार देने की परंपरा तो आप सभी ने सुनी है लेकिन गाजियाबाद नगर निगम ने इस दीपावली पर कुछ अनोखी पहल की है। दीपावली पर पटाखे छोड़ने से जो प्रदूषण होता है या फिर मौसम में आए बदलाव के कारण जो दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण स्तर है उसे नियंत्रित करने के लिए एक अनूठी और सुंदर पहल की गई है।
मिठाई की बजाए प्रदूषण कम करने वाले पौधे गिफ्ट करने की पहल
नर्सरी में मंगए गए रबर प्लांट्स, बोगनविलिया, फाईकस जैसे प्रदूषण कम करने वाले विदेशी पौधे
गाजियाबाद की इस नई पहल के साथ हाथों में इस बार मिठाई के डिब्बे की बजाए गिफ्ट में हरे भरे विदेशी पौधे के गिफ्ट अपने रिश्तेदारों और मित्रों को देने की प्रथा शुरू होगी। गाजियाबाद नगर निगम ने प्रदूषण रोकने वाले पौधे विदेश से मंगाए हैं और नर्सरी तक पहुंचा दिए गए हैं ताकि पौधे घर-घर दीपावली पर वितरित किए जा सके।
निगम अधिकारियों ने नर्सरीयों का किया निरीक्षण..
जिनका अधिकारियों ने नर्सरी पर जाकर निरीक्षण भी किया। उन्होने कहा ,दीपावली पर मिठाई तो सभी देते हैं लेकिन शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी लोग इस दिवाली पर अपने रिश्तेदारों और मित्रों को प्रदूषण कम करने वाले यह पौधे गिफ्ट करें। ताकि हर घर में इन पौधों के लगने से आसपास का वातावरण शुद्ध और प्रदूषण मुक्त हो। ये हैं Best Diwali Gifts, दिवाली पर रबर प्लांट और फाइकस जैसे ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों को वितरण करने की पहल...जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा देश-विदेश से बोगनवेलिया, फायकस, रबर प्लांट्स, लक्की बम्बू, बोनसाई इंडोर और आउटडोर जैसे प्लांट लोगों को वितरण करने की कवायद की गई हैं। और नगर निगम की तरफ से इन पौधों को दीपावली पर गिफ्ट करने और अपने घर के आस-पास लगाने की अपील भी की गई है। यह पौधे कम कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं और प्रदूषण के अनुकूल अधिक ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं.। इनमें से कई पौधों को इंडोर भी लगाया जा सकता है।
मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।