
Umesh Pal Murder: प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज करारा जवाब दिया है। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या के मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने इस मामले में अतीक अहमद की पत्नी और दो बेटों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के धूमनगंज थाने में उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तरफ से पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने अतीक के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
प्रयागराज के धूमनगंज थाने में उमेश पाल की पत्नी जया पाल की ओर से इन सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक राय होकर हत्या, हत्या का प्रयास के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। अतीक अहमद के दोनों बेटों के साथ करीब 14 संदिग्ध हिरासत में लिया गया है और कौशांबी और प्रतापगढ़ में प्रॉपर्टी डीलिंग विवाद से जुड़े 4 अन्य युवकों को भी हिरासत में रखा गया है। इन सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
उमेश पाल के कोर्ट से लेकर उसके घर तक के पूरे रास्ते के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोर्ट में गवाही के बाद उमेश पटेल जैसे ही अपने घर पहुंचे, हमलावरों ने उमेश पटेल पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। हमलावर उमेश पाल की कार का लगातार पीछा करते आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर बैग में बम लेकर भी आए थे। सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर बम निकालकर मारते भी दिखाई दे रहा है। प्रयागराज के ज्वाइंट CP की अगुवाई में 10 टीमें उमेश पाल हत्याकांड की जांच के लिए गठित की गई है।