सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में रिहंद बांध के पास हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पिपरी निवासी सुमित कुमार (19), आयुष सिंह राठौर (20) और नीरज गुप्ता (19) रिहंद बांध के पास स्थित वनदेवी मंदिर गए थे। पांडेय के मुताबिक, वापसी में कोई साधन न मिलने पर तीनों युवक एक पिकअप वैन रोककर उसके पीछे लटक गए। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन कुछ दूर ही चली थी कि अचानक खराबी आने की वजह से अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों युवक झटका खाकर सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए।
दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि हादसे में सुमित और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।