
UP Board Topper: प्रयागराज (चेतना मंच)। इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम कल घोषित हो गया। जिसमें मेजा के सोनार के तारा स्थित गुलाब पट्टी इंटरमीडिएट कालेज की छात्रा दिव्यांशी पांडेय ने हाई स्कूल में 82 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बताते चलें कि ग्राम सभा नीबि भटान गांव निवासी संजय पांडेय की बेटी दिव्यांशी पांडेय ने हाई स्कूल की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जैसे ही आया दिव्यांशी के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पढऩे में अव्वल रहने वाली दिव्यांशी ने 82 प्रतिशत अंक पाने पर इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने घर पर ही रह कर हाई स्कूल की परीक्षा की तैयारी की थी। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दिव्यांशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। एक बातचीत के दौरान दिव्यांशी पांडेय ने कहा कि मुझे यूपीएससी की तैयारी करनी है।