UP Crime News : सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने पुलिस आयुक्त के समक्ष आत्मसमर्पण किया
Another case filed against jailed SP MLA Solanki
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:27 AM
UP Crime News : कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके छोटे भाई ने 24 दिनों के बाद शुक्रवार को यहां पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफतार कर लिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण के समय उनके साथ आर्य नगर और कानपुर कैंट के सपा विधायक क्रमशः अमिताभ बाजपेयी और मोहम्मद हसन उर्फ रूमी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।
UP Crime News :
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने उनके कैंप कार्यालय में उनके समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। जोगदंड ने बताया कि सीसामऊ (कानपुर) से सपा विधायक और उनके भाई को अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम पुलिस हिरासत की मांग करेंगे।
पत्रकारों से बात करते हुए, पुलिस उपायुक्त (अपराध) सलमानताज जफरताज पाटिल ने कहा कि पुलिस को विधायक तथा उनके भाई की तलाश थी, क्योंकि इन दोनों के खिलाफ गत आठ नवंबर को जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में नजीर फातिमा नामक महिला के घर में तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। हमने करीब एक पखवाड़े पहले उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल किया था। उन्हें अदालत में पेश करने और उनके ठिकानों और हमदर्दों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस हिरासत की मांग करने का फैसला किया गया है।
UP Crime News :
अधिकारी ने बताया कि हम सपा विधायक और उनके भाई द्वारा दी गई सभी जानकारियों को केस डायरी में डालेंगे, जिसे अदालत में भी पेश किया जाएगा।