
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि यूपी सरकार ने रविवार को होने वाली स्कूलों की छुट्टी को रद्द दिया है। इस आदेश के कारण यूपी के स्कूल संडे को भी खुले रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार 11 अगस्त 2023 को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। इस आदेश में कहा गया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के कार्यक्रम चल रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में ''मेरी माटी मेरा देश'' अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त 2023 को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को दोपहर का ''विशेष भोजन'' खिलाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के कारण 13 अगस्त, रविवार के दिन सार्वजनिक अवकाश के बावजूद सभी स्कूल खुले रहेंगे। आगे पढ़े पूरा आदेश...
[caption id="attachment_107476" align="alignnone" width="585"]
UP News[/caption]
यह आदेश उत्तर प्रदेश के मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरण आनंद ने जारी किया है।
नोएडा (गौतमबुद्धनगर जिला) के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चेतना मंच केा बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार ही 13 अगस्त रविवार को जिले के वे सभी स्कूल खुले रहेंगे जिन स्कूलों में मिड डे मिल की योजना लागू है। ''मेरी माटी मेरा देश'' अभियान के तहत सभी स्कूली बच्चों को दोपहर में खास भोजन परोसा जाएगा। UP News