UP News : मथुरा में पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
09 Mar 2023 03:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Mar 2023 03:30 PM
UP News : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौरक्षकों की सूचना के आधार पर एक वाहन से कथित तौर पर पांच कुंतल प्रतिबंधित पशु मांस बरामद किया है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह निकटवर्ती हाथरस जिले से लाया जा रहा था।
UP News
पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गौरक्षकों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाथरस से एक वाहन में कथित रूप से प्रतिबंधित पशु मांस लेकर आ रहे हैं, जिसे वे यहां बेचना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन के पहुंचने से पहले ही गौरक्षक मौके पर पहुंच गए और उसे रुकवाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सिंह के मुताबिक, वाहन से कथित रूप से पांच कुंतल प्रतिबंधित मांस मिला है। उन्होंने बताया कि मौके से एक आरोपी सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी आस मौहम्मद भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
सिंह के अनुसार, बरामद मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले नगर निगम के तकरीबन 22 वार्डों में किसी भी पशु मांस के कटान एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।