पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने जीजा दिनेश के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी, तभी वह परमावाला पुल से नहर में गिर गयी। पुल से गुजरते समय सामने से वाहन आने के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी और पीड़िता मोटरसाइकिल से उछलकर नहर में गिर गयी। उन्होंने बताया कि जहां से पीड़िता नहर में गिरी, उस जगह पुल की रेलिंग टूटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नहर का पानी रुकवा दिया गया है। पीड़िता की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि थाना शेरकोट क्षेत्र में अदालत के आदेश पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की संरक्षण) अधिनियम के तहत दो आरोपियों यादराम और दलजीत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। यादराम और दलजीत ने पांच फरवरी को नाबालिग लड़की को जंगल ले जाकर उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई थी, जिसके बाद उसे उसके परिजन के साथ घर भेज दिया गया था।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।