UP News : मुजफ्फरनगर में बारिश में मकान गिरने से मां-बेटी की मौत
Mother and daughter died due to house collapse in rain in Muzaffarnagar
भारत
RP Raghuvanshi
09 Jul 2023 03:56 PM
मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना इलाके में रविवार तड़के तेज बारिश के कारण एक मकान की छत गिर जाने से मलबे में दबकर महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। इस हादसे में उसका पति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आज तड़के हुआ हादसा
उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने रविवार को को बताया कि नियाजुरा गांव में तड़के 3.30 बजे बारिश के कारण घर की छत गिरने से कविता (26) और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति अक्षय कुमार घायल हो गया।
मृतक के परिवार को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
उप जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजन को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को तथा मकान क्षतिग्रस्त होने पर भी मुआवजा दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#upnews #muzaffernagarnews #rain #home