
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मच्छरदानी को लेकर हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की चाकू से घोंप कर हत्या कर दी। वारदात के वक्त दोनों ही शराब के नशे में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के चकहरेटी गांव में सोमवार की रात भतीजे राहुल ने अपने सगे चाचा देवी सिंह के पेट में चाकू घोप दिया। चाकू का वार इतनी तेज था कि नाभि के पास कोई नस कट गई और काफी खून बह गया। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही देवी सिंह की मौत हो गई थी।
परिवार के लोगों का कहना है, मृतक देवी सिंह और बबली दोनों सगे भाई हैं। देवी सिंह मकानों में रंगाई पुताई का काम करता था। वहीं बबली देहरादून में मजदूरी करता है। बबली का बेटा यानी आरोपी भतीजा राहुल सहारनपुर में ही रहता है। देवी सिंह और राहुल की सोमवार की देर रात को शराब पीने के बाद आपस में बहस हो गई। परिजनों ने बताया, देवी सिंह के बच्चे मच्छरदानी को लेकर अपने पिता को कुछ कह रहे थे।
परिवार के लोगों का कहना है, मृतक देवी सिंह और बबली दोनों सगे भाई हैं। देवी सिंह मकानों में रंग पुताई का काम करता था। वही बबली देहरादून में मजदूरी करता है। बबली का बेटा राहुल सहारनपुर रहता है। देवी सिंह और राहुल की सोमवार की देर रात को शराब पीने के बाद आपस में बहस हो गई। परिजनों ने बताया, देवी सिंह के बच्चे मच्छरदानी को लेकर अपने पिता को कुछ कह रहे थे।
आरोपी राहुल ने समझा देवी सिंह के बच्चे उसको गाली दे रहे हैं। ऐसे में देवी सिंह और राहुल में बहस हो गई। हाथापाई भी हुई। राहुल के हाथ में सब्जी काटने वाली चाकू थी। जैसे ही दरवाजा खोल कर राहुल बाहर निकला। दरवाजे के पास देवी सिंह खड़ा था। अचानक उसके पेट में चाकू लग गया। परिजनों का कहना है यह घटना अचानक हुई है।