UP News : फर्जी कोविड प्रमाणपत्र के जरिये टीचर ने की चुनाव ड्यूटी से बचने की कोशिश
Teacher tried to evade election duty with fake Covid certificate
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:39 PM
पीलीभीत (उप्र)। जिले के पूरनपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका पर, 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदान ड्यूटी से बचने के लिए फर्जी कोविड प्रमाणपत्र पेश करने का आरोप लगा है। इस बाबत मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए शिक्षिका ने खुद को कोविड संक्रमित बताकर प्रार्थना पत्र के साथ फर्जी प्रमाण पत्र लगाया था। जांच करने पर प्रमाण पत्र किसी और का पाया गया।
सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।