UP News : शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
UP News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:02 AM
UP News : बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों के बीच कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
UP News
बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर शाम बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें शामिल दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और एक युवक ने विक्की (22) नामक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी।
मृतक विक्की (22) हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।