
UP PET Result 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UP PET Result 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आप यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
आपको बता दें पीईटी परीक्षा ( UP PET Result 2023) में 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब उत्तर प्रदेश प्रांरभिक अर्हता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों यूपी सरकार में ग्रुप सी की निकलने वाली भर्तियों में आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों अब लेखपाल, एक्स रे टेक्निशियन, जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपी पीईटी 2023 प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से किया गया था। इसके बाद 6 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी।
Step 1 - UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
Step 2 - होम पेज यूपी पीईटी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
Step 3 - इसके बाद डैशबोर्ड पर लॉगइन करें.
Step 4 - स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में यूपी पीईटी 2023 (UP PET Result 2023) का रिजल्ट दिखाई देगा.
Step 5 - यूपी पीईटी 2023 का रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
Step 6 - आगे के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें.
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।