ग्रेजुएट्स उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, UPSC CAPF ने जारी किया नोटिफिकेशन
UPSC CAPF 2024 Notification
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:55 AM
UPSC CAPF 2024 Notification : सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। UPSC CAPF 2024 परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर निकली UPSC CAPF 2024 वैकेंसी?
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार UPSC की ओर से बीएसएफ के लिए 186 पद, सीआरपीएफ के लिए 120 पद, सीआईएसएफ के लिए 100 पद, आईटीबीपी के लिए 58 पद, एसएसबी के लिए 42 पद यानि कुल मिल कर 506 पदों पर भर्ती प्रतिक्रिया शुरू की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा ?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। वहीं जिन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है वे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आपको बता दें आयु की गिनती 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ऐसा होगा सिलेक्शन प्रोसेस?
मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में सफलता के लिए पहल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना पड़ेगा, जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों की एक फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2024 को किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर में निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर - 1 में जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस 250 मार्क्स और ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। पेपर - 2 में जनरल स्टडीज, निबंध और कॉम्प्रिहेंशन 200 मार्क्स के होंगे।
क्या होगी परीक्षा फीस?
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों में महिला, एससी, एसटी के अलावा अन्य सभी के लिए 200 रुपए आवेदन फीस रखी गई है।
कैसे करें आवेदन?
Step 1 - ऑफिशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in जाएं।
Step 2 - वेबसाइट के होम पेज में What’s New सेक्शन में भर्ती नोटिफिकेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
Step 3 - अगले पेज पर Click here लिंक पर क्लिक करें।
Step 4 - अब पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
Step 5 - अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Step 6 - फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।