USA News : राहुल की यूएसए यात्रा को दागदार बनाने के लिए भ्रामक अभियान : आईओसी
Misinformation campaign to tarnish Rahul's visit to USA: IOC
भारत
चेतना मंच
01 Jun 2023 06:31 PM
न्यूयॉर्क। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूएसए (आईओसीयूएसए) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की निंदा की। उसने कहा कि उनकी यात्रा को दागदार करने के लिए भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है। गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा पर मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इस दौरान वह प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे।
जनता का ध्यान आकर्षित कर रही है राहुल की यात्रा
आईओसीयूएसए की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राहुल गांधी की यात्रा यहां अमेरिका और भारत में जनता का ध्यान आकर्षित कर रही है। लोग उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण के बारे में जानने और उनसे बातचीत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यकीनन इससे कुछ लोगों का एक समूह नाराज होगा और उसने यात्रा को दागदार करने के लिए भ्रामक अभियान चलाया है। आईओसीयूएसए ने राहुल गांधी की यात्रा को बाहरी ताकतों के साथ एक अपवित्र गठबंधन बताने और किसी निश्चित अल्पसंख्यक समूह द्वारा इसे नियंत्रित बताए जाने के प्रयासों की भी निंदा की।
तिकड़मों और गंदी चालों को लोग खारिज कर देंगे
बयान के अनुसार, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूएसए’ एक स्वायत्त इकाई है, जो अमेरिका में किसी भी धार्मिक समूह के अधीन नहीं है। लोगों को उनके धर्म के आधार पर बांटना कांग्रेस पार्टी की नीति नहीं है। हम धर्म, जाति, भाषा या क्षेत्र से परे हर व्यक्ति का आगामी कार्यक्रमों में स्वागत करते हैं। राहुल गांधी की वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में भी बैठकों में हिस्सा लेने की योजना है। हम इन सभी प्रतिक्रियाओं और फर्जी खबरों को अमेरिका में राहुल गांधी की यात्रा और उन्हें दागदार करने के प्रयासों का हिस्सा मानते हैं। हालांकि हमें विश्वास है कि लोग खुलेपन व संवाद के साथ इन तिकड़मों तथा गंदी चालों को खारिज कर देंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।