PM मोदी ने पेश की पहली Made in Bharat चिप, नाम रखा ‘Vikram’
भारत
चेतना मंच
02 Sep 2025 12:39 PM
भारत ने सेमीकंडक्टर तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए अपनी पहली मेड इन इंडिया चिप ‘Vikram 32-bit Pro’ को लॉन्च कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को Semicon India 2025 सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए इस चिप को पहली बार दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। यह चिप ISRO की सेमीकंडक्टर लैबोरेट्री में डिजाइन और विकसित की गई है और इसका नाम "विक्रम" भारत के अंतरिक्ष मिशन की परंपरा और वैज्ञानिक क्षमता को सम्मान देने के लिए रखा गया है। Semicon India 2025
क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?
Semicon India 2025 के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “भारत इस साल से सेमीकंडक्टर चिप का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करेगा। सेमीकंडक्टर केवल एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी की रीढ़ है।” उन्होंने यह भी बताया कि भारत आने वाले वर्षों में ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट के 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य में एक प्रमुख भागीदार बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Vikram 32-bit Pro चिप क्या है?
यह भारत की पहली पूर्ण रूप से देश में डिजाइन की गई 32-बिट प्रोसेसर चिप है। चिप का निर्माण ISRO के सेमीकंडक्टर लैब (SCL) में हुआ है। इसका उपयोग सैटेलाइट्स, रक्षा उपकरणों, IoT डिवाइसेज और एम्बेडेड सिस्टम्स में हो सकता है
Semicon India सम्मेलन का सफर
2022: बेंगलुरु (पहला सम्मेलन)
2023: गांधीनगर
2024: नोएडा
2025: नई दिल्ली (चौथा सम्मेलन)
Semicon India का मकसद है भारत को एक सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करना।
सेमीकंडक्टर चिप सिलिकॉन से बनी एक माइक्रो सर्किट होती है जो किसी भी डिजिटल डिवाइस के ब्रेन की तरह काम करती है। यह डेटा प्रोसेसिंग, स्टोरेज, कम्युनिकेशन और कंट्रोल जैसी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती है। स्मार्टफोन से लेकर सैटेलाइट तक सब कुछ सेमीकंडक्टर पर निर्भर करता है। Semicon India 2025