
Viral Video : कहते हैं कि बेटियां पापा की परी होती है। अपने पिता पर जान लुटाती हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि बेटियां सिर्फ पापा की ही नहीं अपने भैया की भी जान होती है। सोशल मीडिया पर एक नन्हीं बहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची अपनी छोटी बहन की रक्षा के लिए पुकारती है और भाई आकर जान बचाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटी बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही हैं। घर का मुख्य द्वार भी खुला हुआ है। तभी एक आवारा कुत्ता घर में घुसने का प्रयास करता है। बड़ी बच्ची को कुत्ते से डर लगता है और वह भागकर अपने कमरे की तरफ जाती है। तभी हाथ में डंडी लेकर उसका भाई आ जाता है और कुत्ते को भगाता है फिर घर का मुख्य द्वार बंद कर देता है।
इस छोटे से भाई की अक्लमंदी प्रशंसनीय है। आप भी देखिए ये वीडियो....
[video width="360" height="360" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/04/EUbqQBWEL7in95Vv.mp4"][/video]देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।