Voter ID Card में की ये गलती, तो खानी पड़ेगी जेल की हवा
Voter ID Card Rule
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:56 AM
Voter ID Card Rule : लोकसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान हो गया है। 19 अपैल 2024 से देशभर लोकसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो जाएगी। चुनाव में वोट देने के लिए सबसे जरूरी होता है Voter ID Card । जो 18 साल के उम्र से वोट डालने के लिए अनिवार्य है। वहीं सरकार ने वोटर आईडी कार्ड के कुछ नियम बताए, जिसमें अगर आपने थोड़ी सी भी गलती की तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। चलिए जानते है वोटर आईडी कार्ड से जुड़े नियम के बारे में जानते हैं।
Voter ID Card के सख्त नियम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने वोटर आईडी कार्ड के लिए नियम सख्त किए हुए है। जिनका पालन करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। कई बार तो मतदाता को जेल में भी डाल दिया जाता है।
Voter ID Card Rule
वोटर आईडी कार्ड क्यों है जरूरी
बता दें कि वोटर आईडी कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है और एक तरह का आईडी प्रूफ माना जाता है। अगर किसी मतदाता के पास 1 से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड पाए जाते है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इसलिए मतदाता को सतर्क रहने की जरूरत होती है। दरअसल भारत सरकार के नियमों के मुताबिक एक नागरिक के पास सिर्फ 1 ही वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। अगर किसी का वोटर लिस्ट में 1 से ज्यादा बार नाम हुआ तो उसे गौर-कानूनी माना जाएगा। लोक प्रतिनिधित्व नियम 1950 (Public Representation Rules 1950) के मुताबिक 1 से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड रखने वाले को एक साल की जेल या जुर्माना या फिर दोनों ही सजा का प्रावधान है।
दो वोटर आईडी कार्ड होने पर क्या करें?
आपके पास अगर गलती से दो वोटर आईडी कार्ड हो गए हैं तो उसमें से एक कार्ड को कैंसिल करवा देना चाहिए। क्योंकि अगर आपके पास दो कार्ड पकड़े गए तो सजा भुगतनी पड़ सकती है। इसके लिए आप अपने नजदीकी निर्वाचन दफ्तर (Election Office) में जाकर फॉर्म-7 भरकर जमा कर सकते है। आप BLO,SDM ऑफिस में भी यह फॉर्म जमा करवा सकते हैं। Voter ID Card Rule